Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपरमार्थ निकेतन पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

परमार्थ निकेतन पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज का 72 वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके चलते शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत यहां आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ पर पहुंचे। संतों की उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिमालय गंगा और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के जन्मदिन पर शनिवार को श्री राम कथा पंडाल में कथावाचक मुरलीधर महाराज की उपस्थिति में संतो ने स्वामी चिदानंद सरस्वती को शुभकामनाएं दी। सेवा सप्ताह के तहत उत्तरकाशी जनपद के छह प्रखंड में 200 ऐसे व्यक्तियों का चयन किया गया है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी के माध्यम से ऐसे परिवारों की सूची तैयार की गई है। परमार्थ निकेतन परिवार की ओर से वानिकी के माध्यम से उन परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जाएगा। परमार्थ निकेतन परिवार ने प्रत्येक परिवार को विशेष प्रजाति के 20 नींबू के पौधे उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने यहां से इन पौधों के वाहन को उत्तरकाशी के लिए रवाना किया।

कार्यक्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज और स्वामी चिदानंद सरस्वती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के मार्गदर्शन में पर्यावरण और गंगा संरक्षण की दिशा में बेहतर काम हो रहा है।

भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देश में स्वामी चिदानंद ने हिमालय और भारत की संस्कृति को पहुंचाने का काम किया है। मानव सेवा के रूप में भी परमार्थ निकेतन परिवार ने अग्रणी भूमिका निभाई है।

इस मौके पर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार, महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद गिरि महाराज, विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज, साध्वी भगवती सरस्वती, केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, धर्मदेव महाराज, स्वामी रामेश्वर दास, स्वामी गोपालाचार्य, केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, महंत रवि प्रपन्नाचार्य आदि मौजूद रहे।

साथ ही कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव व महंत रविद्र पुरी महाराज भी शामिल होंगे। रविवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments