Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डनाबालिग को भगाने की घटना से गरमाया माहौल, शनिवार को भी यमुना...

नाबालिग को भगाने की घटना से गरमाया माहौल, शनिवार को भी यमुना घाटी के बाजार बंद

उत्तरकाशी: पुरोला में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की को भगाने की घटना से जिले में माहौल गर्माया हुआ है। स्थानीय व्यापारियों व कुछ संगठनों का आक्रोश अभी थमा नहीं है। शनिवार को यमुना घाटी छोटे बड़े बाजार बंद रखने का ऐलान किया गया था। जिसके चलते पुरोला, नौगांव, बडकोट बाजार नहीं खुले हैं। बडकोट और नौगांव में जुलूस निकालने का भी कार्यक्रम है।

पुरोला में एक सप्ताह पहले हुए घटनाक्रम के बाद स्थानीय व्यापारियों स्थानीय निवासियों में बहारी प्रांतों से आने वाले रेड़ी, ठेली, फड, मैकेनिक, नाई, सब्जी, रुई रजाई व्यापारी के विरुद्ध आक्रोश बढ़ रहा है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला यमुना घाटी के अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार और महामंत्री सरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यमुना घाटी हिन्दू जागृति संगठन के आह्वान पर शनिवार को दोपहर 2 बजे तक नौगांव, पुरोला, बडकोट, नौगांव, बर्नीगाड़, डामट, नैनबाग बाजार बंद रहेंगे।

शनिवार को भी उत्तरकाशी पुरोला में मामले को लेकर लोगों का आक्रोश दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। व्यापारियों ने नगर में रैली निकाली और प्रदर्शन करते हुए समुदाय विशेष के दुकानदारों के बैनर साइन बोर्ड तोड़ दिए।

उन्होंने बाहरी लोगों का सत्यापन तेज करने, उनकी ओर से अतिक्रमण कर लगाई जा रही दुकानें हटाने की मांग की। शुक्रवार को भी व्यापारियों ने नगरपालिका में बाहरी व्यापारियों की सही जानकारी न मिलने पर ईओ का घेराव किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments