Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमहा जनसंपर्क अभियानः धन सिंह रावत ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

महा जनसंपर्क अभियानः धन सिंह रावत ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुये हैं। इस दौरान जहां उन्होंने विभिन्न जनपदों में आयोजित जनसम्पर्क अभियान में प्रतिभाग कर मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई वहीं, उन्होंने बस्ती जनपद में स्वास्थ्य एवं सहकारिता से संबंधित संस्थानों का दौरा भी किया।

इस दौरान उन्होंने महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविघालय में चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ महाविघालय के संचालन संबंधी जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व सांसद हरीश द्विवेदी भी मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने जिला सहकारी बैंक बस्ती का भ्रमण कर सहकारिता के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर बैंक प्रबंधन से चर्चा की।

डा. रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उन्होंने महा जनसम्पर्क अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में चिकित्सा व सहकारिता से संबंधित संस्थानों का भी भ्रमण किया। जिसके अंतर्गत उन्होंने महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविघालय पहुंचकर वहां पर दी जा रही विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन तंत्र, स्टॉफ तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की।

भ्रमण के दौरान उन्होंने वहां भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से भी संस्थान द्वारा किये जा रहे उपचार एवं सुविधाओं को लेकर बातचीत की। इसके उपरांत डा. रावत ने जिला सहकारी बैंक बस्ती का दौरा किया। जहां उन्होंने बैंक के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ तिवारी व बैंक के अधिकारियों से मुलकात कर बैंक के संचालन एवं सहकारिता से संबंधित क्रियाकलापों पर विस्तृत चर्चा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments