Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिपछवादून की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने पुलिस महानिदेशक को सौंपा...

पछवादून की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने पुलिस महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन

देहादून: पछवादून में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए  बुधवार को पछवादून जिलाध्यक्ष कांग्रेस लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कई बिंदुओं को लेकर सवाल खड़े किए।
पछवादून जिलाध्यक्ष कांग्रेस ने पुलिस महानिदेशक को कई बिंदुओं पर ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने क्षेत्र की जनता की बात रखी। दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि हर्बटपुर क्षेत्र में हुए दिन दिहाड़े 5 लाख की लूट का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिसके चलते आम जनता में असुरक्षा का भाव बनता जा रहा है। एक युवक जिसे स्थानीय विधायक का पुत्र बताया जा रहा है, उसका मदिरा पान करते हुए गाड़ी चलाने तथा नशे में स्थानीय व्यक्ति से झगड़े का विडियो सोशल मिडिया में वायरल हुआ है, परन्तु सत्ता पक्ष से जुड़े होने के कारण स्थानीय पुलिस ने कोई भी एक्शन युवक पर नहीं लिया और इसके विपरीत दुसरे पक्ष पर दबाव डालकर समझौता करवाया गया।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण पछुवादून क्षेत्र में मादक पदार्थ तथा नशे का अवैध व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है, शिक्षा संस्थानों का हब होने के कारण नशे के अवैध व्यापारियो द्वारा स्कूल-कॉलेजो में पढ़ने वाले बच्चों को टारगेट कर नशे की ओर धकेला जा रहा है।

कांग्रेसियों ने कहा कि  पछुवादून क्षेत्र में सट्टे का कारोबार भी जोरो से चल रहा है, सड़क पर खड़े होकर लोग सट्टे की पर्ची बनाते और बनवाते हुए दिख रहे है। इसके साथ ही पैसों की लेन-देन खुलेआम होती दिख रही है, अगर साइबर पुलिस की सहायता लेकर जांच कि जाए तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आयेंगे।

उन्होंने कहा कि  6 जून को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल विकासनगर बाजार चौकी पर किसी प्रकरण में वार्ता करने हेतु गया था परन्तु एक घंटा इन्तजार करने के बाद भी कोई सब इंस्पेक्टर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल कि बात सुनने के लिए मौजूद नहीं था, बड़ा कस्बा होने के कारण विकासनगर बाजार स्थित चौकी में चौकी इंचार्ज कि गैर मौजूदगी में उनके स्थान पर किसी ना किसी सक्षम अधिकारी की हमेशा मौजूदगी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि यदि अल्पसंख्यक समुदाय का कोई व्यक्ति महिला सम्बंधी अपराध में पकड़ा जाता है तो उस व्यक्ति के साथ- साथ उसके पूरे समुदाय को लव जिहाद के नाम पर टारगेट किया जाता है।

इस मौके पर गरिमा दसौनी प्रदेश प्रवक्ता, शीशपाल प्रवक्ता कांग्रेस, जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल, प्रदेश सचिव कांग्रेस विकास शर्मा,अजमेर राठौर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अयूब प्रधान ढकरानी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments