Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिभाजपा कर रही हिन्दू-मुस्लिम में भेदभाव उत्पनः माहरा

भाजपा कर रही हिन्दू-मुस्लिम में भेदभाव उत्पनः माहरा

केंद्र से माँगा जवाब बोले कहा है काला धन कहा है, दो करोड़ रोजगार

रुद्रपुर: किच्छा में आयोजित कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश सरकार पर अतिक्रमण के नाम पर उत्पीडन करने का आरोप लगा जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हिन्दू मुस्लिम में भेदभाव पैदा कर उनकी भावनाओ से खेलने का काम कर रही है और अब भाजपा का सपना पूरा नहीं होगा।  

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में 75 प्रतिशत वन भूमि है  15 प्रतिशत बेनामी है। मात्र दस प्रतिशत भूमि है जो नाम है। सरकार को यह समझना होगा। पहले वनफुलपुरा को उजाडने की साजिश रची अब बिन्दुखत्ता का भी नंबर है। वही इंदिरा गांधी ने आवास योजना शुरू कर लोगो को घर दिया। उन्होंने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि काला धन लाएंगे कहा है काला धन, कहा है दो करोड़ रोजगार ये बताए सरकार। आज 90 वर्ष का वृद्ध खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आएंगे पुलवामा जैसी घटना करवाएंगे, और सरकार में आ जाएंगे। हिन्दू मुसलमान के झगड़े में रहोगे तो देश नही बच पाएगा। जिन्होंने गरीबो को उजाड़ा है चुनाव के बाद उनके घरों को नही बख्शेंगे।

वहीं, इस दौरान किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि 15 लोगो को लाकर फोटो खिंचवाने से कांग्रेस मजबूत नही होने वाली। जल्द किच्छा में एक कांग्रेस की विशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसमे प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,हरीश पनेरू, भूपेंद्र चैधरी, नवतेज पाल सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments