Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधउधार लिए रुपए वापस मांगने पर वृद्धा को डंडों से पीटा

उधार लिए रुपए वापस मांगने पर वृद्धा को डंडों से पीटा

हल्द्वानी: एक वृद्धा ने पड़ोस में रहने वाली महिला को 50 हजार रुपए उधार दिए थे और जब उसने रुपए वापस मांगे तो पड़ोसन ने कील लगे डंडे से वृद्धा को बुरी तरह पीट दिया। जिससे उसके सिर पर 12 टांके और 3 सेमी गहरा घाव हो गया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को दी शिकायत में संजय कालोनी भोटियापड़ाव निवासी परवीन खान (60) पत्नी स्व.वसीम खान ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह घर में अकेली रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने संजय कालोनी में रहने वाली रिहाना उर्फ बॉबी पत्नी जुनैद को 50 हजार रुपए उधार दिए थे। परवीन ने कई बार अपने रुपए वापस मांगे, लेकिन आरोपी टाल-मटोल करते रहे।

आरोप है कि बीती 16 अप्रैल की शाम रिहाना उसके घर में घुस आई और कील लगे डंडे से उस पर हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां परवीन के सिर पर 3 सेमी गहरे घाव की पुष्टि हुई और सिर पर 12 टांके लगाए गए। आरोप है कि घटना के दो दिन बाद उसने भोटियापड़ाव चौकी और चार दिन बाद डाक के जरिये एसएसपी से शिकाय की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments