Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधनाबालिग पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार लहराते हुए हमलावर फरार

नाबालिग पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार लहराते हुए हमलावर फरार

रूद्रपुर: परिजनों की गैर मौजूदगी में घर बैठे चार नाबालिग बच्चों पर पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियारों व डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परमजीत कौर निवासी वार्ड 16 बगवाडा ने पुलिस को बताया कि 6 जून को शाम वह अपने काम से घर लौटी तो देखा कि उसके पडोस मे रहने वाले महेश, उसका साला शिव, शीतल की पुत्री, महेश, उसकी नाबालिग पुत्रियां जो घर पर अकेली थी।आरोप है कि वनाबालिग पुत्र पर लाठी डन्डो व धारदार हथियारो से जानलेवा हमला कर रहे थे। जब उनको रोकने की कोशिश की तो उस पर भी लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया। जिस कारण परिजनो को गम्भीर चोटे आयी।

उन्होंने बताया कि शोर शराबा सुन कर आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर हमलावर जान से मारन की धमकी देते हुए व हथियार हवा मे लहराते हुए भाग गए। महिला के मुताबिक उक्त लोगो से भविष्य में भी जान का खतरा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments