Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क किनारे पोल से टकराई कार, एक की मौत, एक गंभीर

सड़क किनारे पोल से टकराई कार, एक की मौत, एक गंभीर

रुद्रपुर: देर रात एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इस हादसे मे एक की मौत हो गयी। जबकि दुसरा गंभीर है। जिसका अस्पातल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनेशपुर जयनगर निवासी रमेश चंद्र पुलिस लाइन में एएसआइ पद पर तैनात हैं। गुरुवार रात साढ़े 11 बजे के बाद उनका 25 वर्षीय पुत्र राकेश चन्द अपने साथी राजीव के साथ कार से रुद्रपुर की ओर से दिनेशपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच नैनीताल रोड स्थित सिडकुल क्षेत्र में कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे पोल से टकरा गई। जिससे कार सवार राकेश चंद और उसका साथी राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर सिडकुल चैकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान डाक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक एएसआई का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सिडकुल चैकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घायल राजीव भी पुलिस लाइन में तैनात महिला फालोअर परमेश्वरी का पुत्र है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments