Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसमुदाय विशेष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, बीजेपी नेता ने छोड़ा शहर

समुदाय विशेष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, बीजेपी नेता ने छोड़ा शहर

उत्तरकाशी: पुरोला में नाबालिग को भगाने की घटना के बाद समुदाय विशेष के खिलाफ विरोध तेज हो रहे है। जिसके चलते भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने परिवार सहित शहर छोड़ दिया हैं। अपनी दुकान का सारा सामान समेट कर वह देहरादून चले गए हैं।

बुधवार देर रात उनकी पत्नी गुलशाना चार अन्य सहयोगियों के साथ दुकान खाली करते दिखी। उनके साथ छह अन्य लोगों ने भी अपनी दुकानें खाली कर दी हैं। उनकी पत्नी का कहेना हैं कि वो अपनी मर्जी से दुकान खाली कर रहे हैं। और कुछ लोगों ने यहां का माहौल ख़राब किया जिसका खामियाजा उन्हें भी भुगतना पड़ रहा है।

बता दें, नाबालिग को भगाने की घटना के विरोध में गुरुवार को भटवाड़ी ब्लॉक मुख्यालय के व्यापारियों व विभिन्न संगठनों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। साथ ही बाहरी व्यापारियों को 15 दिन के भीतर दुकानें खाली करने को कहा। इसके बाद भवन स्वामियों से दुकानें खाली करवाई जाएगी। भटवाड़ी के मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठन के लोग एकत्र हुए। यहां उन्होंने दो घंटे तक बाजार बंद कर रैली निकाली।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुबोध रतूड़ी ने कहा कि नगर में बाहरी व्यापारियों के राशन कार्ड और आधार कार्ड बिना पुख्ता जानकारी के बनाए जा रहे हैं जो यहां पर भी पुरोला जैसी घटना को दोहरा सकते हैं। कहा कि बाहरी व्यापारी 15 दिन के भीतर दुकानें खाली कर चले जाएं। इसके बाद भवन स्वामियों से दुकानें खाली करवाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार भटवाड़ी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments