Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनेहरूकाॅलोनी क्षेत्र से चार दोपहिया वाहन चोरी

नेहरूकाॅलोनी क्षेत्र से चार दोपहिया वाहन चोरी

देहरादून: नेहरू कालोनी क्षेत्र में चोरों ने अलग-अलग क्षेत्रों में चोरों ने चार दोपहिया वाहन चोरी कर लिए। इनमें दो मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है।
पहली शिकायत में कृष्ण चमोली निवासी नागराजपुरम मोथरोवाला रोड ने बताया कि उन्होंने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। उनकी बाइक किसी ने चोरी कर ली। इसी तरह प्रमोद कुमार नेगी निवासी नेहरू कालोनी ने बताया कि वह किसी काम से बद्रीश कालोनी गए हुए थे, जहां से उनकी बाइक चोरी हो गई।
पीएस अरोड़ा निवासी नेहरू कालोनी ने बताया कि बद्रीश कालोनी से उनकी एक्टिवा भी चोरी हो गई। जबकि सुहेल निवासी लक्खीबाग ने बताया कि वह किसी काम से नेहरू कालोनी गए थे, जहां से अज्ञात व्यक्ति ने उनकी स्कूटी चोरी कर ली। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments