Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डलैंड जिहाद व लव जिहाद कानून व्यवस्था के लिए बने चुनौती

लैंड जिहाद व लव जिहाद कानून व्यवस्था के लिए बने चुनौती

देहरादून: दुनिया में देवभूमि के नाम से विख्यात उत्तराखण्ड में बढ़ती लव जिहाद की घटनाओं से राज्य की शांत वादियों में अब सांप्रदायिकता की आग सुलगने लगी है। बीती रात डोईवाला में एक मुस्लिम युवक द्वारा मेडिकल की एक छात्रा के उत्पीड़न और उस पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाए जाने का जो मामला सामने आया है उसे लेकर थाने में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की घटना इस बात का साक्ष्य है कि अब इस तरह की घटनाओं से प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब होने का खतरा बढ़ता जा रहा है।

इससे पूर्व देहरादून के जोहड़ी गांव में एक मुस्लिम युवक द्वारा एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने व तंग करने का मामला सामने आया था जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने युवक को बांधकर मारपीट की गई थी और उसे पुलिस के हवाले किया गया था। पुरोला, चमोली तथा रुद्रप्रयाग और रामनगर तथा उधम सिंह नगर से लव जिहाद की जो घटनाएं सामने आई हैं उन्हें लेकर अब उत्तराखंड में भारी जनाक्रोश देखा गया है जो अब तकरार और सांप्रदायिक टकराव का रूप लेता जा रहा है। इन घटनाओं को लेकर हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग आमने-सामने हैं। डोईवाला में कल रात जो कुछ हुआ उसे लेकर अभी भी तनाव के हालात बने हुए हैं। इस मामले में दो लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसके विरोध में खड़े लोग हंगामे पर उतारू हैं।

पुरोला की घटना के बाद लव जिहाद की इस आग और विरोध प्रदर्शनों ने पूरे राज्य को अपनी जद में ले लिया है। स्थानीय लोग किसी भी कीमत पर अब बाहरी गैर हिंदू समुदाय के लोगों को क्षेत्र से बाहर करने की जिद पर अड़े हैं जिसके कारण बीते 20-25 दिनों से बंद पड़ी मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों को खुलवाने का कोई रास्ता नहीं निकल सका है। और अब लोगों ने अपना कारोबार बंद कर पलायन करना शुरू कर दिया है।

देव भूमि उत्तराखंड में लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं से सांप्रदायिकता का जहर उस हद तक घुल चुका है कि मुस्लिम पक्ष के लोगों द्वारा इसे मुसलमानों का उत्पीड़न बताकर इसके खिलाफ खड़े होने की अपील करना शुरू कर दिया गया है इस मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में उलेमाओं व मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा राजधानी दून में एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें वह यह तक करने जा रहे हैं कि उन्हें करना क्या है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments