Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeअपराधभूमि धोखाधड़ी में फरार वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

भूमि धोखाधड़ी में फरार वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोटद्वार: फर्जी आधार कार्ड व फर्जी गवाहों के आधार पर भूमि धोखाधड़ी के वांछित आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर पांच हजार के इनाम की घोषित थी।

बता दें, मामले में लिप्त फर्जी आधार कार्ड से भू स्वामी प्रदीप सिंह बना किरणपाल घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

बीती वर्ष आठ नवंबर को मोहल्ला जौनपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार अग्रवाल की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें कहा गया कि 29 सितंबर 2022 को एक व्यक्ति ने स्वयं को प्रेमनगर (देहरादून) निवासी प्रदीप सिंह बताते हुए कोटद्वार क्षेत्र के ग्राम लालपुर में 0.0160 हेक्टेयर भूमि का बैनामा उनके नाम पंजीकृत करवाया।

इस बैनामे के एवज में उन्होंने उक्त व्यक्ति को करीब 45 लाख रुपए दिए। बैनामा पंजीकृत होने के बाद देहरादून निवासी प्रदीप सिंह नेगी उक्त भूमि को अपना बता रहे हैं। तहरीर में स्पष्ट कहा गया कि उनके नाम भूमि का पंजीकृत बैनामा करवाने वाले व्यक्ति प्रदीप सिंह व गवाह रोहित सिंह के पैन कार्ड व आधार कार्ड फर्जी हैं। प्रदीप सिंह से उनका परिचय शिवपुर निवासी विनोद सिंह ने करवाया।

इस मामले में सात दिसंबर को पुलिस ने एच-185 सौरभ विहार (जैतपुर) नई दिल्ली निवासी अमित नेगी उर्फ गोल्डी, एच-185 सौरभ विहार निवासी राहुल सिंह और शिवपुर (कोटद्वार) निवासी विनोद उर्फ अनिल को गिरफ्तार किया गया है। मामले में लिप्त फर्जी आधार कार्ड से भूस्वामी प्रदीप सिंह बना किरणपाल घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस लगातार किरणपाल की तलाश कर रही थी व उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था।

कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि किरणपाल को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह अपने वकील से मिलने कोटद्वार आया था। बताया कि किरणपाल मूल रूप से जिला सहारनपुर के थाना देवबंद के ग्राम जड़ौदाजट का रहने वाला है व वर्तमान में सौरभ विहार (जैतपुर) नई दिल्ली में किराए के कमरे में रह रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments