Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रशासन की सख्ती के बावजूद महापंचायत के लिए आडी हिंदू संगठन, की...

प्रशासन की सख्ती के बावजूद महापंचायत के लिए आडी हिंदू संगठन, की बैठक

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में महापंचायत को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पुरोला में महापंचायत को लेकर प्रशासन ने किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी है। परंतु, महापंचायत करवाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठन पूरी तरह से अड़े हुए हैं।

महापंचायत की तैयारियों को लेकर उत्तरकाशी हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठनों की बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद कैंसर की तरह है। इसका उपचार शुरुआत में ही संभव है।

अनुज वालिया ने कहा कि जो गाय-गंगा, हमारी मिट्टी और हमारी बहू बेटियां का अपमान करेगा उसको बजरंग दल माफ नहीं करेंगे। हम किसके दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए ये इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जिहादियों को संरक्षण देने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठन इस प्रयास को विफल करेंगे जो हमारा संकल्प है। वह पूरा होकर रहेगा उत्तराखंड की बेटी, यहां की मिट्टी और संस्कृति की रक्षा के लिए पुरोला में महापंचायत होगी। इस महापंचायत की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है, लेकिन इसकी तैयारियां भी पूरी हो गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments