Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डलव जिहाद: अल्पसंख्यक आयोग ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

लव जिहाद: अल्पसंख्यक आयोग ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

देहरादून: अल्पसंख्यक आयोग ने पुरोला से नाबालिग लड़की को भगाने के प्रयास और समुदाय विशेष के पलायन का मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा हैं| पत्र में उन्होंने कहा कि कुछ लोग मामले को सांप्रदायिक रंग देकर 70 साल से उत्तरकाशी में रहे लोगों को निशाना बना रहे हैं।

आयोग की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि उत्तरकाशी से समुदाय विशेष के लोगों ने आयोग को इससे संबंधित प्रार्थना पत्र, फोटो और वीडियो भेजे हैं। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष को भी दुकान व मकान खाली कर उत्तरकाशी से जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। लगभग 45 दुकानों में तोड़ फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। जिसके बाद से समुदाय विशेष के लोग डर व खौफ में हैं।

आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने कहा कि दुख के साथ बताना पड़ रहा है, हमारी स्थिति अपने समाज में भी दयनीय है और भाजपा में भी। आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा पुरोला से समुदाय विशेष के लोगों को पलायन करने से रोका जाए। उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। अपराध करने वालों को बख्शा न जाए, लेकिन अपराध की आड़ में निर्देशों के साथ अन्याय न हो। सोशल मीडिया के माध्यम से गलत पोस्ट डालने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments