Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी पहुंचे आपदा की दसवीं बर्सी पर केदारधाम

सीएम धामी पहुंचे आपदा की दसवीं बर्सी पर केदारधाम

-आपदा में जान गवां चुके लोगों की आत्म शांति के लिए किया हवन

-पुनर्निर्माण कार्य कर रहे श्रमिकों से मुलाकात कर किया वार्तालाप

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ आपदा के दस वर्ष पूरे होने पर केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। सीएम ने इस मौके पर केदारनाथ की त्रासदी में दिवंगत लोगों की आत्म शांति व उनकी मुक्ति के लिए हवन कर प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भगवान ईशानेश्वर के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर तक सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर केदारधाम में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के दूसरे फेस के सभी कार्यों को इस साल के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले केदारनाथ में आई त्रासदी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बाबा केदार के अनन्य भक्त हैं, बाबा केदार के सच्चे भक्त है। आज बाबा केदार की कृपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति के कारण ही समस्त केदार पुरी क्षेत्र दिव्य और भव्य रूप ले चुकी है और आगे भी कार्य जारी हैं।

सीएम धामी ने इस दौरान केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य कर रहे श्रमिकों से मुलाकात कर वार्तालाप कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक विभिन्न विषम परिस्थितियों में यह कार्य रहे हैं, सभी श्रमिकों का विशेष ख्याल रखा जाए उन्हें किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

इस दौरान मुख्यमंत्री का सभी तीर्थ पुरोहितों ने स्वागत किया। केदारनाथ धाम पहुंचने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्यमंत्री को शाल भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर. बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला अध्यक्ष भाजपा महावीर पवार, सचिव विनय शंकर पांडे, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे,अपर मुख्य कार्याधिकारी बद्री केदार मंदिर समिति योगेंद्र सिंह , उप जिला अधिकारी उखीमठ जितेन्द्र वर्मा, कार्यधिकारी केदारनाथ मंदिर समिति आर.सी. तिवारी, पुजारी शिवलिंग,श्री श्रीनिवास पोस्ती,ओम प्रकाश शुक्ला,यशोधर मैठाणी, आशा राम नौटियाल सहित बडी संख्या में आये श्रद्धालु उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments