Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधपर्यटक गंगा में डूबा तलाश जारी

पर्यटक गंगा में डूबा तलाश जारी

ऋषिकेश: शुक्रवार सुबह मुनिकीरेती के तपोवन सच्चा धाम घाट के समीप दिल्ली का एक पर्यटक नहाते वक्त गंगा में डूब गया। उसका कहीं पता नहीं चल पाया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर उसे तलाश रही है।

जानकारी के अनुसार सच्चा धाम घाट के समीप दिल्ली से आए कुछ पर्यटक नहा रहे थे। इनमें शामिल एक व्यक्ति गंगा के तेज बहाव में डूब गया। साथियों ने मदद के लिए आवाज लगाई। बाद में जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि दिल्ली से पांच लोग यहां घूमने आए थे। गंगा में नहाते वक्त एक पर्यटक देवनारायण पुत्र शत्रुघ्न राय, उम्र 40 वर्ष, निवासी मंदिर वाली गली टिकरी बार्डर दिल्ली गंगा में डूब गया। यह व्यक्ति दिल्ली में कबाड़ी का व्यापार करता था। एसडीआरएफ की टीम और इनमें शामिल गोताखोर इस व्यक्ति को गंगा में तलाश रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments