Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधदो दशक पूर्व पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

दो दशक पूर्व पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

पिथौरागढ़: हत्या के आरोप में पिछले 25 वर्षो से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस लाकअप से फरार हुआ था जिसके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही भी की गयी थी।

जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल 1998 को उमेद सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी आदिचैरा, डीडीहाट द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि उनके चचेरे भाई तारा सिंह पुत्र मदन सिंह की मोहन सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी हुनेरा पटृी आदिचैरा तहसील डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी और लाश को फेंक दिया गया है। इस सम्बन्ध में राजस्व पुलिस क्षेत्र पटृी आदिचैरा में सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विवेचना के दौरान आरोपी मोहन सिंह को गिरफ्तार कर दिनांक 30 जून 1998 को उसके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। आरोपी को लॉकअप डीडीहाट में न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया था परन्तु आरोपी लॉकअप डीडीहाट से वर्ष 1998 में ही फरार हो गया था। जिस पर आरोपी मोहन सिंह के फरार होने के पश्चात उसकी चल अचल सम्पत्ति की कुर्की भी की गयी थी।

न्यायालय द्वारा उसे फरार घोषित किया गया था। आरोपी मोहन सिंह पर पुलिस द्वारा 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी की तलाश में जुटी कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा बीते रोज एक सूचना के आधार पर आरोपी मोहन सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में मोहन सिंह ने बताया कि वह वर्ष 1998 में लॉकअप डीडीहाट से फरार हो गया था और नाम व भेष बदलकर गिरफ्तारी से बचने हेतु दिल्ली, पंचाब, हरियाणा, ऋषिकेश आदि जगहों पर रहा कर होटल, ढाबों व अन्य जगहों पर काम किया। घर में पूजा पाठ होने के कारण वह कुछ दिन पूर्व ही घर आया था। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments