Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसोमवार से नीलकंठ का बाजार अनिश्चित काल के लिए बंद करने की...

सोमवार से नीलकंठ का बाजार अनिश्चित काल के लिए बंद करने की घोषणा

ऋषिकेश: पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर से संबंधित कावड़ यात्रा चार जुलाई से शुरू हो रही है। यहां के व्यापारियों ने तहसील प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में व्यापारियों ने सोमवार से नीलकंठ बाजार अनिश्चित काल के लिए बंद करने की घोषणा की है।

व्यापार सभा नीलकंठ की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष बृजेश चौहान की अध्यक्षता में बुलाई गयी। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाया गया है कि प्रशासन की ओर से व्यापारियों का अनावश्यक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। दुकानों के ऊपर लगाए गए टीन सेड को तुरंत हटाने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। जबकि श्रावण मेला शुरू होने में मात्र 10 दिन से भी कम का समय बचा है।

प्रशासन की ओर से लगाए गए निशान के बाद व्यापारियों ने अपने काउंटर पीछे कर दिये हैं। फिर भी व्यापारियों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि सड़क पर बैरिकेडिंग लगाये जाने व पैदल मार्ग में लगने वाली लाइन पर छह फिट ऊंची जाली से पैक किये जाने की बात की जा रही है। ऐसे में लाइन में अंदर चलने वाले श्रद्धालुओं को किसी आपात स्थिति में कैसे बाहर निकाला जायेगा।

व्यापार सभा के कोषाध्यक्ष अवनीश नौटियाल ने बताया कि इन्हीं मुद्दों को लेकर जब सचिव व्यापार सभा पूरन सिंह पयाल ने एसडीएम यमकेश्वर से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने कहा कि आप बाजार बंद कर सकते हैं। प्रशासन को इससे कोई मतलब नहीं है। सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक प्रशासन व्यापारियों कि बातों को नहीं मानता है तब तक सम्पूर्ण नीलकंठ बाजार अनिश्चित काल के लिए बंद किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments