Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसनातन संस्कृति से खिलवाड़ करने वालों को नहीं किया जायेगा बर्दाश्त: सीएम...

सनातन संस्कृति से खिलवाड़ करने वालों को नहीं किया जायेगा बर्दाश्त: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक संवाद कार्यक्रम के दौरान चेतावनी देते हुए खा है कि उत्तराखंड की सनातन संस्कृति से खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सीएम ने पुरोला की घटना जनमानस की स्वाभाविक प्रतिक्रिया बतायाI

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि उत्तराखंड की सनातन संस्कृति से खिलवाड़ करने वालों को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा पुरोला की घटना जनमानस की स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी। बोले उत्तराखंड का एक सनातन स्वरूप रहा है, ये देवभूमि है, कुछ लोग यहां की संस्कृति पर हमले करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से सरकारी जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। जब ऐसी रिपोर्ट्स हमारे पास आई तो हमने एक अभियान शुरू किया और अकेले वन विभाग की ढाई हजार एकड़ जमीन खाली करवा दी गयी है। उन्होने कहा कि यह अभियान जारी है करीब तीन हजार हैक्टेयर जमीन और चिन्हित की गई है, जिसे खाली करवा दिया जायेगा।

सीएम ने कहा कि चार मैदानी जिलों में नदियों के किनारे, नहरों के किनारे, ग्राम सभा, जहांकृजहां सरकारी जमीन मिली वहां बाहर से लोग आकर बसने लगे, जिन्हें हटना होगा। हमने उन्हें तीन महीने पहले बोल दिया था कि सरकारी जमीन के कब्जों को खुद छोड़ दें, नही तो हम खाली करवाएंगे और ये अभियान जारी है और तब तक जारी रहेगा जब तक एक फुट जगह भी कब्जे में रहेगी।

लव जिहाद को लेकर सीएम ने कहा कि नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर, धर्मांतरण के लिए दबाव डालने की हरकत करना, नाम बदलकर फेक आईडी बनाकर आप हरकत करोगे तो प्रतिक्रिया होगी। राज्य में सख्त धर्मांतरण कानून है। उत्तराखंड की सनातन संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने वालों को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएम ने यह भी कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है, उसके लिए सरकार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments