Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeअंतर राष्ट्रीयजेल में हुए गैंगवार में 41 महिला कैदियों की मौत

जेल में हुए गैंगवार में 41 महिला कैदियों की मौत

न्यूयॉर्क: मध्य अमेरिकी देश होंडुरास की एक महिला जेल में हुए गैंगवार में कम से कम 41 महिला कैदियों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को तमारा जेल में हुए इस कत्लेआम में ज्यादार कैदियों को आग लगाकर मार डाला गया।

राष्ट्रपति ने इस हिंसा के लिए मारा स्ट्रीट गिरोह को दोषी ठहराया है। जो अक्सर जेलों के अंदर व्यापक शक्ति का इस्तेमाल करते हैं। वहीं होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने मीडिया को बताया कि मरने वालों में 26 की हत्या जलाकर की गई है। होंडुरास की राजधानी तेगुसीगाल्पा से करीब 50 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित तमारा जेल में हुए गैंगवार में गोलियां चली कई कैदियों को छुरा घोंपकर मौत के घाट उतार दिया गया। टेगुसिगल्पा अस्पताल में कम से कम सात कैदियों का इलाज चल रहा है। फोरेंसिक टीम ने 41 शवों की गिनती की है। जेल के अंदर से सामने आईं वीडियो क्लिप में पिस्तौल, चाकू ब्लेड जैसे कई हथियार मिले हैं जो जेल में हुए गैंगवार के बाद बरामद किए गए हैं।

होंडुरन के राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो ने कहा कि ये दंगा “सुरक्षा अधिकारियों की जानकारी के साथ मारास द्वारा नियोजित किया गया था। राष्ट्रपति कास्त्रो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, मैं इस मामले में कठोर उपाय करने जा रहा हूं। बताया जा रहा है कि बैरियो 18 नाम की गैंग के कुछ कैदी एक सेल में घुस गए उन्होंने कई कैदियों को गोली मार दी या उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। टेगुसिगल्पा में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मौजूद कैदियों के परिजनों ने बताया कि जेल में बंद कैरी बैरियो 18 गिरोह से काफी डरते हैं।

जोहाना पाओला सोरियानो यूसेडा नाम के एक शख्स ने बताया कि उनकी मां मारिबेल यूसेडा बहन कार्ला सोरियानो भी इसी जेल में बंद थी जिन्हें मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल में बंद किया गया था। दोनों सजायाफ्ता कैदी के रूप में जेल में बंद थीं। सोरियानो यूसेडा ने कहा कि रविवार को उन्हें बताया गया था कि बैरियो 18 गैंग के कैदी नियंत्रण से बाहर हो गए थे, जो जेल में बंद दूसरे कैदियों से लड़ रहे थे. एपी न्यूज ने लिखा कि, पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर कैदियों के कई भी रिश्तेदार भी इंतजार करते देखे गए. जिनके पास अपनों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हीं में से एक महिला सैलोमोन गार्सिया ने कहा कि उनकी बेटी भी इसी जेल में बंद थी।लेकिन अभी हमारे पास उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments