Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपुरोला में फिर हुआ भाईचारा कायम, हालात बिलकुल सामान्य

पुरोला में फिर हुआ भाईचारा कायम, हालात बिलकुल सामान्य

उत्तरकाशी: पुरोला में उपजे विवाद के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। बाजार में फिर से पहले जैसी चहल-पहल है। पुलिस बैरिकेड्स हट गए हैं। शहर में तैनात अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी लौट गए हैं। तनाव के बाद मुस्लिम समुदाय के जो लोग अपने घर-दुकानें छोड़कर चले गए थे वह भी लौटने लगे हैं। अब तक 10 लोगों के परिवार लौट आए हैं।

बता दें कि पुरोला में नाबालिग को भगाने के प्रयास की घटना के बाद तनाव बढ़ गया था। हिंदू संगठनों ने महापंचायत का एलान किया तो तनाव की आंच दूसरे कस्बों तक भी पहुंची। नौगांव, बड़कोट समेत पुरोला बाजार पूरी तरह बंद रहे। पुलिस-प्रशासन हरकत में आया और धारा-144 लागू कर दी।

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जगह-जगह बैरिकेड्स लगा दिए गए। जिसके बाद यह क्षेत्र पूरी तरह छावनी में बदल गया थाI हाईकोर्ट ने भी दखल दिया और आखिर में महापंचायत नहीं हुई। अब हालात सामान्य होने पर मुस्लिम समुदाय के करीब 22 लोगों ने अपनी दुकानें खोल ली हैं। वहीं पुरोला छोड़कर गए 16 परिवारों में से 10 लौट आए हैं।

वापस लौटे लोगों का कहना है कि हमें यहां पर स्थानीय लोगों ने हमेशा सहयोग किया है। नगर में जो घटना हुई उससे उपजे विवाद को देखते हुए हम लोग कुछ दिन के लिए अपने घर गए थे। अब लौटने पर हमें स्थानीय लोगों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नजर नहीं आया। वही सहयोग और भाईचारा देखने को मिल रहा है।

मो.रईस और अशरफ का कहना है कि हमारी दो पीढ़ियां पुरोला में रह चुकी हैं। हमको यहां हमेशा प्यार और सम्मान मिला है। कस्बे में शांति व्यवस्था के बाद सोहार्द का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments