Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधनहाने के दौरान नदी में डूबकर भाई-बहन की मौत

नहाने के दौरान नदी में डूबकर भाई-बहन की मौत

अल्मोड़ा: नहाने के दौरान विश्वनाथ नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने नदी में रेस्क्यू कर दोनों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार भावना नेगी(17) और उसका भाई आदित्य नेगी (16) (निवासी बख) सोमवार को नहाने के लिए विश्वनाथ नदी में गए थे, लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। उनकी घर वापसी न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के अनुसार विश्वनाथ क्षेत्र में दोनों की खोजबीन शुरू की।

एसडीआरएफ और अल्मोड़ा फायर यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों की तलाश में नदी के आस-पास सघन सर्च अभियान चलाया गया। रात करीब एक बजे दोनों बच्चों के शव विश्वनाथ नदी भैसोड़ाफार्म के पास से बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में मां के अलावा बड़ा भाई और दादी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments