Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डबारिश का दौर जारी, नदी नाले उफान पर

बारिश का दौर जारी, नदी नाले उफान पर

देहरादून: प्रदेश में मानसून आने के बाद बादलों ने डेरा डाल लिया है। भीषण गर्मी से इस बारिश ने राहत तो दिला दी है, लेकिन मानसून उत्तराखण्ड पर कहर बनकर टूटने को तैयार है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आफत की बारिश का रुक-रुक कर जारी है। दून-नैनीताल समेत ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर लगातार जारी है। जिससे प्रदेश के नदी नाले उफान पर है।

लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। वैसे भी पहाड़ों की बारिश खतरनाक होती है और ऊपर से सड़क पर पत्थर गिरने से लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश के साथ-साथ प्रदेश के कई इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी भी दी गई है।

मंगलवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहे। सुबह हल्की वर्षा का एक दौर चला। इसके बाद शाम को भी ज्यादातर क्षेत्रों में बौछारें पड़ीं। लगातार हो रही वर्षा के कारण ज्यादातर क्षेत्रों का तापमान सामान्य या उससे कम बना हुआ है। पहाड़ों में वर्षा के चलते निचले इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं।

लोगों के लिए बारिश परेशानी बन गई है। अधिकारियों में चेतावनी जारी करते हुए साफ कहा है कि यहां आने से पहले यहां की मौजूदा हालत से रुबरु रहें। सड़कों के बारे में सारी जानकारी होने के बाद ही यहां आएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments