Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डबारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, सड़कों पर गिरे बोल्डर

बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, सड़कों पर गिरे बोल्डर

बागेश्वर: उत्तराखंड में मानसूनी वर्षा तेज होने लगी है। कपकोट, गरुड़, कौसानी, काफलीगैर, दुग नाकुरी और कांडा में बीते बुधवार की रात झमाझम वर्षा हुई। सुबह तक वर्षा होने से सरयू और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। चार मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। नदियों में सिल्ट आने से नगर समेत गांव तक पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। अधिकतर नलों में गंदे पानी की सप्लाई हुई। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।

वर्षा से सरयू और गोमती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार की सुबह तक वर्षा हुई। उसके बाद बादल छा गए हैं। दिन में धूप-छांव का खेल चला। अपराह्न बाद फिर वर्षा होने की संभावना बनी है। सरयू और गोमती नदी में सिल्ट आने से नलों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। उपभोक्ता गोविंद सिंह भंडारी, गीता जोशी, शिव दत्त पांडे, दिगंबर सिंह परिहार आदि ने कहा कि जल संस्थान गंदे पानी की आपूर्ति कर रहा है। उपभोक्ताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है।

कपकोट मोटर मार्ग के हरसिला के पास सड़क पर मलबा गिरने से अवरुद्ध हो गई है। वहीं किमी 54 में फरसाली-शामा मोटर मार्ग पर भी बोल्डर आदि गिर रहे हैं। धरमघर-मोटर मार्ग पर मलबा आने से वह भी यातायात के लिए बंद रहा। वर्षा तेज होने से सड़कों पर यात्रा करना दुर्घटना को न्यौता देना है। हालांकि जिला प्रशासन ने लोडर मशीनों के जरिए सड़कों को सुचारू करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

पीएमजीएसवाइ कपकोट के अनुसार लीती-गोगिना मोटर मार्ग के किमी तीन पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके कारण दुर्घटना का भय बना हुआ है। मार्ग को खोलने के लिए लोडर मशीन लगाई गई है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि खतरे के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत मोटर मार्ग को आवाजाही के लिए अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments