Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डक्षत्रिय समाज ने घेरी कोतवाली, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ...

क्षत्रिय समाज ने घेरी कोतवाली, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

रुड़की: देवबंद में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलने की घटना के बाद भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने क्षत्रिय समाज को लेकर एक विवादित बयान फेसबुक पर पोस्ट किया हैं। जिसे लेकर क्षत्रिय समाज में उबाल बना हुआ है।

क्षत्रिय समाज ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लोग सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे। साथ ही कोतवाली का घेराव करते हुए महक सिंह पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की और धरने पर बैठ गए। साथ ही मुकदमा दर्ज ना होने तक कोतवाली से जाने से इंकार कर दिया।

क्षत्रिय समाज के लोगों ने भीम आर्मी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। साथ ही कहा कि महक सिंह ने विवादित पोस्ट कर कर क्षत्रिय समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके बाद उन्होंने महक सिंह के खिलाफ तहरीर दी और जल्द ही मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

इस दौरान पूर्व मेयर यशपाल सिंह राणा, उदय पुंडीर, अनूप राणा, रवि राणा आदि सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग सिविल लाइन कोतवाली में मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments