Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधचलती बस में शिक्षिका पर स्प्रे छिड़कर किया बेहोश, फिर की अश्लील...

चलती बस में शिक्षिका पर स्प्रे छिड़कर किया बेहोश, फिर की अश्लील हरकत

देहरादून: यूपी के सहारनपुर जिले में एक विद्यालय में तैनात देहरादून की शिक्षिका के साथ बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 21 जून को सुबह करीब 7 बजे पति ने ड्यूटी जाने के लिए उन्हें बाइक से देहरादून आईएसबीटी बस अड्डे पर छोड़ा, जहां से वह सहारनपुर की बस में बैठकर ड्यूटी जाने के लिए निकली।

पीड़िता ने बताया कि इससे पहले जब वह पति के साथ आईएसबीटी आ रही थीं तो उन्हें लगा जैसे उनका कोई पीछा कर रहा है यह बात उन्होंने अपने पति को भी बताई थी।

घटना के लगभग 9 दिन बाद शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता की ओर से बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र में रहती हैं। बताया कि वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं, वह सुबह देहरादून से ड्यूटी पर जाती हैं और शाम को वापस अपने देहरादून स्थित आवास पर लौटती हैं।

पुलिस को दी गयी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 21 जून को अपनी ड्यूटी से लौटते समय रात 9 बजे वह गणेशपुर से उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में बैठी। परिचालक ने उन्हें अपनी दूसरी तरफ वाली सीट पर बैठा लिया और टिकट काटा, इसी दौरान तीन व्यक्ति एक साथ बस में चढ़े इनमें से 2 लोग उनकी बगल वाली सीट पर बैठ गए जबकि एक पीछे की सीट पर बैठ गया।

चढ़े तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने तीन सवारियों की टिकट के लिए परिचालक को ₹500 दिए और कहा शेष रुपए आप रख लीजिए। इसके बाद उसी व्यक्ति ने 500 रुपए का एक और नोट परिचालक को दिया, तीनों अज्ञात व्यक्तियों में से एक ने महिला के मुंह पर स्प्रे मारा जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

महिला के मुताबिक स्प्रे से उसके हाथ और पांव ने काम करना बंद कर दिया, उसे बस सुनाई दे रहा था। जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उन्हें चादर से कवर कर लिया और परिचालक से बस की लाइट बंद करने को कहा इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की।

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। परिचालक को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे इसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments