Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसैन्‍यधाम के लिए उत्‍तरकाशी से भेजा गया गंगाजल

सैन्‍यधाम के लिए उत्‍तरकाशी से भेजा गया गंगाजल

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के पांचवें धाम सैन्य धाम के लिए गंगाजल एकत्र करने का कार्य शुरू हो गया है। उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट से भी गंगाजल का कलश भरा गया, जिसे देहरादून के लिए रवाना किया गया है। उत्तराखंड की पवित्र नदियों के जल का उपयोग सैन्य धाम की अमर ज्योति के निर्माण के लिए किया जाना है।

जानकारी के अनुसार राज्य की सभी प्रमुख नदियों से पवित्र जल एकत्र कर दो जुलाई को देहरादून में पहुंचाया जायेगा। सभी नदियों का पवित्र जल सैन्य धाम के निर्माण कार्य में उपयोग किया जाएगा‌। जल कलश पर नदी व घाटों के नाम अंकित होंगे।

उत्तरकाशी में पौराणिक मणिकर्णिका घाट पर गंगोत्री विधायक सुरेश चैहान के नेतृत्व में जिला सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने गंगाजल कलश भरा। इस मौके पर सैन्य कल्याण के अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम का निर्माण देहरादून के गुनियाल गांव में चल रहा है। सैन्य धाम में तीन जुलाई को अमर जवान ज्योति का निर्माण शुरू किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों का पवित्र जल कलश के माध्यम से सैन्य धाम में पहुंचाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments