Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डटनकपुर-चंपावत में मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग हुए बंद

टनकपुर-चंपावत में मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग हुए बंद

पिथौरागढ: शुक्रवार की शाम हुई तेज वर्षा से टनकपुर-चंपावत हाईवे पर धौन के पास किलोमीटर 109 में मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इससे सड़क के दोनों और दर्जनों वाहनों में सैकड़ों यात्री फंस गए। एनएच द्वारा मलबा हटाने के लिए लोडर मशीन भेज दी गई, लेकिन लगातार हो रही वर्षा और पहाड़ी से गिर रहे मलबे के कारण सड़क खोलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शाम 6.40 बजे करीब धौन के पास मलबा आ गया। देर शाम तक सड़क खोलने का काम जारी था। तहसीलदार ज्योति धपवाल ने बताया कि समय रहते रोड नहीं खुलती तो फिर रास्ते में फंसे यात्रियों की सुविधा का प्रबंध किया जाएगा। इधर शाम को चंपावत, लोहाघाट, पाटी एवं बाराकोट में भी झमाझम वर्षा हुई।

इधर शुक्रवार को हल्द्वानी-चोरगलिया मुख्य मार्ग में पड़ने वाले शेर और सूर्या नाला पहाड़ों पर हुई भारी बरसात से उफान पर आ गया। इससे कुछ लोग शेर नाला के किनारे तो कुछ सूर्या नाले के किनारे पर पानी कम होने का इंतजार करते रहे। लगभग एक घंटे तक हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग बंद रहा। जिससे नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चोरगलिया थाना प्रभारी ने पुलिस भेजकर उफनती नाले के पास किसी को जाने नहीं दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments