Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधचोरी का खुलासा, लाखों के गहनों सहित एक गिरफ्तार

चोरी का खुलासा, लाखों के गहनों सहित एक गिरफ्तार

चमोली: कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्र में बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को चुराये गये लाखों रूपये के गहनों सहित गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीती 25 जून को दिव्या कनवासी (पत्नी प्रशान्त कनवासी निवासी गौचर) ने कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर देकर बताया था कि 14 जून से 23 जून तक वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर थी। इस दौरान उनके घर में अज्ञात चोरों द्वारा उनके सोनें के आभूषण मंगल सूत्र, अंगूठी व नथ चोरी कर लिये गये हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रूपये है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को कल देर रात सूचना मिली कि उक्त चोरी में शामिल चोर आईटीबीपी गौचर के पास बने प्रतिकक्षालय में देखा गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर दबिश देकर सुमित खत्री पुत्र कुलदीप सिंह खत्री निवासी ग्राम इशाला थाना व जिलाकृरुद्रप्रयाग हाल निवासी मोहिनी लॉज कर्णप्रयाग जिलाकृचमोली को चोरी किये गये शतकृप्रतिशत आभूषणों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments