Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डन्याय मिलने की नही लग रही उम्मीद, अंकिता के माता पिता ने...

न्याय मिलने की नही लग रही उम्मीद, अंकिता के माता पिता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

पौड़ी: अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी सरकारी वकील को बदलने की मांग कर रहे हैं। अंकिता के पिता ने सरकारी वकील न बदले जाने पर अपनी पत्नी के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है। वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया हैं।

एसडीएम पौड़ी के नेतृत्व में टीम ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की। उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। बृहस्पतिवार को अंकिता की मां सोनी देवी ने सोशल मीडिया के जरिये सरकारी वकील को न हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी।

शुक्रवार एसडीएम पौड़ी मुक्ता मिश्रा, कोतवाल गोविंद कुमार, एसएसआई महेश रावत सहित एक टीम अंकिता के गांव डोभ, श्रीकोट पहुंची। यहां पर उन्होंने अंकिता के माता पिता को बातचीत कर समझाया। वहीं अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि वे एक जून से अंकिता के केस से सरकारी वकील को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक सरकारी वकील को हटाया नहीं गया।

कहा कि गवाहों के बोलने से पहले वकील खुद ही बयानों को बोल देते हैं। इससे केस कमजोर पड़ रहा है। बयान बदले जा रहे हैं। इससे उन्हें उनकी बेटी को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है। वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि सरकारी वकील को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments