Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ हाईवे बंद, पांडुकेश्वर में रोके गये वहन

बदरीनाथ हाईवे बंद, पांडुकेश्वर में रोके गये वहन

चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड में शनिवार देर रात नाला उफान पर आ गया, जिसके चलते बदरीनाथ धाम जा रही एक बुलेरो नाले में फंस गई। थाना प्रभारी गोविंदघाट एस. जुयाल ने बताया वाहन में सवार श्रदालुओं को थाने में रुकवाया गया है। यात्री पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वहीं हाईवे बंद होने से सभी वाहनों को पांडुकेश्वर में रोक दिया गया है|

भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे बंद हो जाने से यात्रियों को पांडुकेश्वर में रोक दिया गया हैI बताया जा रहा है कि मार्ग में पड़ने वाले नाले काफी उफान पर हैं, जिस कारण किसी तरह की अनहोनी का खतरा बना हुआ हैI फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने मार्ग पूरी तरह से साफ़ होने तक सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया हैI

इसके अलावा जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मुर्गी फार्म मोहल्ले में स्थित गैस गोदाम में भारी बारिश से मलबा भर गया। गोदाम के पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त होने से मिट्टी के साथ पानी अंदर घुसा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम का यह गैस गोदाम पिछले एक साल से जर्जर बना हुआ है। लेकिन विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

भारी बारिश के कारण मलबा और पुश्ता टूटने से चमोली जनपद में छह मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सेमा-बैरों-थिरपाक-कांडई, घुर्माकुंडी, हापला-कलसिर-धोतीधार, कनकचैंरी-पोगठा, हापला-गुणम-नैल और गौचर-डमडमा मोटर मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। सड़कों को सुचारू करने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। इधर, सड़कें अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments