Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअमर जवान ज्योति के लिए 21 पवित्र नदियों का जल पहुंचा दून

अमर जवान ज्योति के लिए 21 पवित्र नदियों का जल पहुंचा दून

देहरादून: सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति के लिए 21 पवित्र नदियों का जल कलशों में देहरादून लाया गया है। जल संग्रहण यात्रा का देहरादून स्थित घंटाघर पहुंचने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई लोगों ने पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पवित्र जल को अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्पित किया जाएगा। कहा, पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह, उनके मंदिर भी सैन्य धाम में बनाए जा रहे हैं।

सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। जोशी ने कहा, जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे। इससे पहले जल संग्रहण यात्रा को विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों ने देहरादून के लिए रवाना किया। कलश यात्रा में 11 पंडित भी शामिल थे, जो मंत्रोच्चार करते हुए जल लेकर देहरादून पहुंचे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments