Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने किया परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण

रुद्रपुर :जनपद में हो रही स्नातक स्तरीय परीक्षा का जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने केन्द्र पर पहुंच निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और परीक्षा केन्द्र प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम काशीपुर बाई पास रोड आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। बता दें कि उत्तराखंड में रविवार को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा हो रही है। परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवम शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी  स्वयं कमान संभाल रखी है। उन्होंने विभिन्न सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं, एक्जाम सेंटर का भी जायजा लिया । भर्ती में प्रतिभाग ले रहे अभ्यर्थियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि  प्राथमिकतादृभर्ती परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवम शांतिपूर्ण संपन्न हो। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षा केन्द्र पर  पुलिस प्रशासन के साथ ही साइबर सेल, खुफिया विभाग,एसओजी को विशेष रूप तैनात किया गया। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं ।  डीएम के साथ एडीएम जय भारत सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  परीक्षा केन्द्र पर किसी भी तरह गड़बड़ी न हो, इसके लिए एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने भी परीक्षा केन्द्र की सुरक्षा व्यवस्था को देखा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments