Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, कांवडियों सहित पांच हजार से ज्‍यादा यात्री फंसे

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, कांवडियों सहित पांच हजार से ज्‍यादा यात्री फंसे

उत्तरकाशी :गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पांच और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आठ स्थानों पर अवरुद्ध है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनपद के 40 से अधिक संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं।

इस दौरान राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण जगह-जगह तीर्थयात्री और कांवड़ यात्री फंसे हुए हैं। गंगनानी से गंगोत्री के बीच करीब 3000 कांवड़ यात्री ऐसे हैं जो रविवार की शाम से अपने वाहनों में हैं।इसी तरह से बंदरकोट और चिन्यालीसौड़ के बीच भी 2000 से अधिक कांवड़ यात्री फंसे हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी के बीच करीब 500 तीर्थयात्री फंसे होने की सूचना है।

जनपद में अभी भी वर्षा हो रही है। उत्तरकाशी में विभिन्न मोटर मार्ग बंद होने के कारण जनपद के 100 से अधिक गांव सड़क मार्ग से कट गए हैं। जबकि डेढ़ सौ से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति ठप है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments