Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू

राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू

देहरादून: राजधानी में आज (14 जुलाई) से सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू हो गया है। दो दिन तक चलने वाले इस शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ 22 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री समेत 266 प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधि स्वास्थ्य के क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान के लिए सभी मिलकर एक रोडमैप तैयार करेंगे।

इस शिविर के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ही एनएचएम के एमडी, सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव और एनएचएम के एमडी भी शिरकत करने पहुंचे है।

जानकारी के अनुसार, शिविर में दो दिनों में आठ सत्र आयोजित होंगे जिसमें स्वास्थ्य से जुड़े 12 विषयों पर चर्चा की जाएगी।चिंतन शिविर में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, आयुष्मान भव कैंपेन, पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट कैडर, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, मीसल्स रूबेला उन्मूलन कार्यक्रम, पीसीपीएनडीटी, मेडिकल नर्सिंग शिक्षा, अंग प्रत्यारोपण, डिस्ट्रिक्ट रेजीडेंसी प्रोग्राम व गैर संचारी रोग प्रबंधन जैसे विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments