Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडाक कांवड़ियों की संख्या लाखों में पहुंची, सभी को सकुशल किया रवाना

डाक कांवड़ियों की संख्या लाखों में पहुंची, सभी को सकुशल किया रवाना

हरिद्वार: बारिश के रूकते ही डाक कांवडियों की संख्या लाखों में पहुंचने से हरिद्वार शहर से लेकर देहात तक पहियें थम से गये लेकिन पुलिस ने बडी सरलता से सभी को सकुशल गंतव्य के लिए रवाना किया।

यहां 12 घंटे के अंदर ही अप्रत्याशित डाक कांवड़ियों के हरिद्वार आगमन और असंख्य मोटर साइकिलों के हुजूम को कंट्रोल किया। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह और टीम ने देर रात्रि सभी रूट सुचारू किया, करीब 55 हजार डाक वाहन और 8 लाख से ज्यादा मोबाइक को गंतव्य को सकुशल रवाना किया।

गत दिवस बारिश के रूकते ही डाक कांवड़ की आमद और मोटरसाइकिल की संख्या अचानक मौसम खुलने और मात्र दो दिन जलाभिषेक रहने से अचानक लाखो में पहुंच गई थी और कुछ घंटों के लिए शहर से देहात के पहिए थम गए पर जज्बा हरिद्वार टीम का नही थमा। सभी हाईवे सुचारू चलाकर सभी को सकुशल रवाना किया गया। अभी भी लाखों की संख्या में कांवड़ियों का आगमन निरंतर जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments