Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डअरबाज खान को थापर ने दिया फिल्म शूटिंग का न्यौता

अरबाज खान को थापर ने दिया फिल्म शूटिंग का न्यौता

देहरादून: बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व फिल्म निर्माता अरबाज खान को अभिनव थापर ने उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग का न्योता दिया है।

बता दें, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता व बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अरबाज खान पिछले दिनों एक फिल्म शूटिंग के लिए निजी दौरे पर देहरादून आए हुए है। इस दौरान उनकी उत्तराखंड में बॉलीवुड फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े अभिनव थापर से मुलाकात हुई। थापर ने अरबाज खान को उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग लोकेशन के लिए देहरादून, टिहरी झील व अन्य जगहों पर शूटिंग करने का न्योता दिया, जिसे अरबाज खान ने स्वीकार किया है।

अभिनव थापर ने बताया कि अरबाज खान पहली बार देहरादून शूटिंग के सिलसिले में आए हुए है और आने वाले समय में वो अपने होम प्रोडक्शन की शूटिंग का भी उत्तराखंड में विचार कर सकते है।

अरबाज खान ने बॉलीवुड में कई हिट मूवीज में काम किया है जैसे दरार, औजार, प्यार किया तो डरना क्या, हेलो ब्रदर, मालामाल वीकली, भागम भाग, आदि और अरबाज खान प्रोडक्शन की बहुचर्चित फिल्म सीरीज दबंग भी सुपरहिट फिल्मों में शुमार है। इसमें मुख्य कलाकार अरबाज खान के भाई व सुपरस्टार सलमान खान थे।

अरबाज खान को दरार और प्यार किया तो डरना क्या, के लिये एक्टिंग में फिल्मफेयर अवार्ड और अरबाज खान प्रोडूक्शन्स की फिल्म दबंग को 2010 में बेस्ट फिल्म का भी फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments