Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधकार में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी

कार में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी

हल्द्वानी :शनिवार सुबह तीन पानी के समीप एक कारोबारी की लाश कार में मिलने से सनसनी फेल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  बताया जा रहा है कि छट पूजा स्थल के पास स्थित रामबाग कालोनी निवासी 30 वर्षीय अंकित चैहान पुत्र धर्मपाल का कार रिपेयरिंग सेंटर व होटल है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर शाम अंकित अपनी बलेनो कार संख्या यूके 04 क्यू 1574 से घर से निकला। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह तीनपानी के पास लोगों ने एक कार में युवक को बेसुध पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त अंकित के रूप में हुई। अंकित के मौत की सूचना पर उसके चाहने वालों की मोर्चरी में भीड़ जुट गई है।
जिस कार में अंकित मिला है वह उसी की है। कोतवाल हरेंद्र चैधरी ने बताया कि कार की एसी आन थी। अंकित पीछे की सीट पर पड़ा था। उसके पैर में मामूली सी खरोंच के अलावा कोई चोट नहीं है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि गैस से उसकी मौत न हुई हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments