Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयइटली के अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे देश के हजारों लोग

इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे देश के हजारों लोग

देहरादून :गर्मी की छुट्टियों में यूरोप घूमने गए देश के हजारों लोग इस वक्त इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे हुए है बताया जा रहा है कि इटली में एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों और पायलट ने हड़ताल कर दी है। इस हड़ताल की वजह से इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट से दिल्ली आने वाली उड़ानों समेत फ्रैंकफर्ट होकर दिल्ली आने वाली उड़ानें निरस्त हो गई हैं। 

इस दौरान दिल्ली समेत देश के अलग-अलग शहरों को आने वाले लोगों को एयरपोर्ट पर ही खुले में रातें बितानी पड़ रही है। साथ ही एयरलाइंस की ओर से फ्लाइट रद्द या देरी की वजह से दिए जाने वाले हर्जाने की जगह किसी को पानी की बोतल देकर समझाया जा रहा है तो किसी को महज डेढ़ हजार रुपए (15 यूरो) ही वापस किए जा रहे हैं। इस आपाधापी के चलते भारत आने वाले हजारों यात्रियों की फ्लाइट या तो रद्द हो गई या कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई। फिलहाल इटली की हड़ताल से समूचे यूरोप की उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments