Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभूस्खलन से गौशाला ध्वस्त, छह बकरियां जमींदोज

भूस्खलन से गौशाला ध्वस्त, छह बकरियां जमींदोज

कपकोट: वर्षा से एक गौशाला के पीछे भारी भूस्खलन हो गया। जिससे छह बकरियां मलबे में जिंदा दफन हो गई हैं। 14 बकरियों को बचा लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कपकोट तहसील के ढोक्टी, कर्मी गांव में रविवार की रात हुई भारी वर्षा से बलवंत सिंह पुत्र मोहन सिंह और धाम सिंह पुत्र केशर सिंह की गौशाला के पीछे भूस्खलन हो गया। गौशाला में बकरियां थीं। छह बकरियां मलबे में दब कर मर गईं हैं। जबकि 14 बकरियों को स्थानीय लोगों ने मलबे से निकाल लिया है। उन्हें हल्की चोट आई है।

बताया जा रहा है कि कर्मी गांव में फिर से भूस्खलन होने से लोगों की नींद उड़ गई है। गांव के गोकुल देव ने बताया कि वर्षा के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। बीती रात हुआ भूस्खलन भारी था। जिसके कारण दो बकरी पालकों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। इधर, उपजिलाधिकारी कपकोट मोनिका ने बताया कि राजस्व पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच गई है। प्रभावित ढोक्टी गांव के हैं। गौशाला कर्मी में थी। गौशाला के पीछे से भूस्खलन हुआ है। दैवीय आपदा के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments