Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रीनगर डैम से अलकनंदा में छोड़ा पानी, खतरे के निशान तक पहुंची गंगा

श्रीनगर डैम से अलकनंदा में छोड़ा पानी, खतरे के निशान तक पहुंची गंगा

श्रीनगर: प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते नदियां भी उफान पर हैं। सीनियर मैनेजर शाहिद शेख ने भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम में करीब तीन हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी आने की आशंका जताई है।

जिसके चलते आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने की सूचना जारी की गई थी। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे डैम से पानी छोड़ा गया है। यह पानी साढ़े 10  बजे देवप्रयाग, साढ़े 12 बजे ऋषिकेश और करीब एक बजे हरिद्वार पहुंचेगा। जिसके चलते देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण देवप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है| गंगा इस समय खतरे के निशान पर बह रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments