Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमणिपुर प्रकरण को लेकर महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन

मणिपुर प्रकरण को लेकर महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन

देहरादून: मणिपुर हिंसा में दो लड़कियों के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में महिला महानगर कांग्रेस व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आरोपितों का पुतला दहन किया गया। शुक्रवार को एस्ले हाल चौक पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। साथ ही संलिप्त आरोपितों की सजा की मांग की।

प्रदेश महिला कांग्रेस व महानगर कांग्रेस ने मणिपुर में युवतियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार, जघन्य अपराध व यौन हिंसा के विरोध में एश्लेहाल चौक पर आरोपितों का पुतला दहन किया। साथ ही संलिप्त आरोपितों की सजा की मांग की।

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देशभर में असुरक्षा का माहोल है। युवतियों के संग सरे आम जिस प्रकार से अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया। उस प्रकरण ने पूरे देश को शर्मसार करके रख दिया है।मणिपुर सरकार व केंद्र सरकार से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा कहा कि उत्तराखंड में भी वनंतरा प्रकरण को लेकर भी सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया। धामी सरकार कार्रवाई पर जवाब दे।

इस मौके पर प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, मनीष कुमार, कोमल बोरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments