Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधई-रिक्शाः शोरूम के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी, दो गिरफ्तार

ई-रिक्शाः शोरूम के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी, दो गिरफ्तार

देहरादून: कारगी चौक के निकट एक ई रिक्शा शोरूम के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। इस मामले में घटना के 10 दिन बाद चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी के माल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वारदात के मुताबिक राहुल अरोडा, निवासी संदेश नगर कनखल हरिद्वार ने बताया कि उनका ई-रिक्शा शोरुम आरआर मोटर्स के नाम से कारगी चौक, निशान शोरुम के पास स्थित है। बीते 12 जुलाई की सुबह पता चला की शोरुम के शटर के ताले तोड़कर चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि घटना को 12 जुलाई की प्रातः दो से पांच बजे के बीच अंजाम दिया गया, जोकि सीसीटीवी फुटेज से पता चला रहा है।

बताया कि चोरी हुए सामान में बैटरी, चार्जर, कंट्रोलर, ड्रम एक्सल सहित अन्य ई-रिक्शा से संबंधित सामान शामिल है। जाते हुए चोरों ने शोरूम के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।

 ई-रिक्शा शोरुम से बैटरी चोरी के मामले की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी ने उ.नि. सतेन्द्र भाटी के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित की, पुलिस टीम ने पीड़ित व्यक्ति से गहनता से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिये की जानकारी के साथ घटनास्थल पर आने जाने वाले मार्गो की जानकारी एकत्रित की, शोरुम के आस-पास व आने जाने वाले मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालने के बाद पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी सद्दाम पुत्र लियाकत अली निवासी 115 दिव्या विहार , अधोइवाला 2 मोहम्मद कमर पुत्र जमशेद निवासी तुल्लीगढी जिला बिजनौर उ.प्र. को टीकाराम चौक बजारावाला से चोरी की 20 बैटरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments