Latest news
उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

देहरादून: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित होने को वीर जवानों का त्याग एवं बलिदान बतायाI

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के बलिदानियों को राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजधानी देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है। इस पर हम सभी को गर्व है। राष्ट्र की सीमाएं इन वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण हीसुरक्षित हैं।

राज्यपाल ने कहा उत्तराखंड को यूं ही वीरों की भूमि नहीं कहा जाता। यहां तकरीबन हर एक घर से एक जवान भारतीय सेना का हिस्सा है। जिस कारण इसे वीरों की भूमि कहा जाता है। देश की रक्षा के लिए उत्तराखंड के जांबाजों ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया है।

कहा कि देश साल 1999 का कारगिल युद्ध कोई नहीं भूल पाया है। कारगिल सुनते ही लोगों को भारतीय सेना के जवानों का अदम्य शौर्य और साहस याद आता है और हर किसी का सीना गर्व से चैड़ा हो जाता है। कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। जिसमें से 37 जवानों को युद्ध के बाद उनके अदम्य शौर्य और साहस के लिए महावीर चक्र, वीर चक्र से लेकर मैन इन डिस्पैच पुरस्कार से नवाजा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments