Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूडी से की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूडी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिह ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खण्डूडी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने वसंत विहार कॉलोनी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूडी के निजी आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर खण्डूडी की पुत्री विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण भी मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूडी को शॉल ओढ़ाने के साथ भारतीय सेना का स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

राज्यपाल ने कहा की कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष पर जनरल से भेंट करना उनका सौभाग्य है। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी के बीच भारतीय सेना और प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा वार्ता हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments