Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से भारी नुकसान

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से भारी नुकसान

रूद्रप्रयाग: ऊखीमठ तहसील के ग्राम पंचायत कांन्दी में अतिवृष्टि से भारी नुकसान होने की खबर है। ग्राम पंचायत की गटपार तोक में अतिवृष्टि से कई खेतों में मलबा आने से भारी नुकसान हुआ हैI वहीं जाबरी-कान्दी- मोहनखाल मोटर मार्ग पर भी कई जगह मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है। गांव में भारी बारिश से कई मकानों को भी नुकसान हुआ है।

अतिवृष्टि के कारण सड़क के कई पुस्ते भी ढह गए हैं। सड़क बंद होने से जहां ग्रामीण गांव में ही कैद हो गए हैं, उनके खेतों को भी भारी नुकसान हुआ है। गांव की पूर्णिमा देवी का मकान ढह गया है, हालांकि मकान में कोई नहीं रहता था। वही ओम प्रकाश भट्ट, संजय भट्ट के मकान में भी दरारें आ गई हैं।

इधर बदरीनाथ हाईवे बुधवार को भी कमेडा में बंद है। मार्ग खोलने की कार्रवाई की जा रही है। हाईवे, बाबा आश्रम नन्दप्रयाग-छिनका-पीपलकोटी (नवोदय विद्यालय के पास) बंद है। यात्री हाईवे खुलने का इतंजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments