Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यसभा सांसद ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में की शिरकत

राज्यसभा सांसद ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में की शिरकत

देहरादून: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दून लाईबे्ररी सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की| इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने संबंधित रेखीय विभागों से सड़क सुरक्षा कार्यों की क्रमवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान 3 जागरूकता वाहन रवाना किए गए जो सप्ताहभर घूमते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस को जागरूक करेंगे।

राज्यसभा सासंद ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार दुर्धटनाओं की रोकथाम के लिए गंभीर है इसको रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है जिसके क्रम में सुधारीकरण कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में व केन्द्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गढकरी के कुशल नेतृत्व मे भारत सरकार द्वारा जनपदों से अपेक्षा की गई है| प्रयास करें कि यह सड़क सुरक्षा सप्ताह ‘‘जीरो फेटेलीटी’’ सप्ताह हो।

सांसद बंसल ने देहरादून के जिलाधिकारी व उनकी टीम से सड़क दुर्घटनाओं मे कैसे पिछले दो वर्षों से 50 प्रतिशत की कमी आए इस पर योजना बनाने के लिए निर्देशित किया| साथ ही इस परिपेक्ष्य में हर माह की रिपोर्ट देने को कहा जिससे 50 प्रतिशत तक सड़क दुर्घटनाओं मे कमी आ सके।

राज्यसभा सांसद ने ब्लैक स्पाॅट चिन्हिीकरण एवं सुधारीकरण, पार्किंग व्यवस्था, नो पार्किंग एवं रैस ड्राईविंग पर की गई चालान की कार्यवाही, साईनबोर्ड, जागरूकता के लिए चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों पर सीधे चालान की कार्यवाही न करते हुए पहले वाहन हटाने की चेतावनी जारी करें। ताकि लोगों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। कई बार लोगों को आकस्मिक स्थिति में वाहन को नो पार्किंग में पार्क करना पड़ जाता है, ऐसे में चालान से पूर्व चेतावनी अवश्य दें।

सांसद बंसल ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए काॅलेजों में नियमित जागरूकता अभियान चलाने की कार्यशाला आयोजित करते हुए छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वाहन चलाने तथा हेलमैट, सीटबैल्ट लगानें के साथ ही रैस ड्राईव से बचने के लिए प्रेरित करें, ताकि नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर किया जाए। साथ ही किसी प्रकार का खतरा न रहे।

उन्होंने इसके लिए अभिभावकों को भी जागरूक करें ताकि वह नाबालिक बच्चों को वाहन दें। उन्होंने परिवहन विभाग को कार्यालयों में दलालों की गतिविधि पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग, पुलिस, एनएच, एनएचआई विभागों द्वारा संयुक्त सर्वे रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट में उठायी गई समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सांसद बंसल ने अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए परिपालन के निर्देश दिए ताकि बढ़ती दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। कहा कि देश में प्रतिवर्ष डेढ़ लाख लोग अपनी जान गवांते है तथा चार लाख से अधिक लोग घायल हो जाते है इस आंकड़े को कम करने हेतु सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में प्रतिभाग न करने वाले विभागीय अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस के बरनवाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्वार्थ अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मनोज कुमार उप्रेती सहित  सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments