Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने 10वीं व 12वीं के छात्रों को किया सम्मानित

सीएम धामी ने 10वीं व 12वीं के छात्रों को किया सम्मानित

देहरादून: अमर उजाला की ओर से आज शुक्रवार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने बतोर अतिथि प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 94 होनहारों मेधावियों को सम्मानित किया। जिसमें स्टेट व प्रत्येक जिले के 10वीं व 12वीं के टॉप थ्री छात्र शामिल हैं।

छात्रों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि अमर उजाला की यह अच्छी पहल है कि वे छात्रों को सम्मानित करते हैं। इससे बच्चों का हौसला बढ़ता है। कहा कि मुझे हर्ष हो रहा है कि मैं प्रदेश के मेधावियों से मिल रहा हूं। पहले के समय में बेहद ही कम बच्चे प्रथम श्रेणी पर आते थे। आज मैं आश्चर्यचकित हूं कि हमारे बीच इतने होनहार बच्चे हैं। लाइफ में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता और प्रयास का कोई विकल्प नहीं होता। प्रयास ही एकमात्र माध्यम है सफलता पाने का।

सीएम ने आगे कहा कि शिक्षा में भक्ति जैसी भावना होनी चाहिए। जीवन में अहंकार न पालें। ये ना सोचें कि हमने 95 फीसदी इससे ज्यादा अंक हासिल कर लिए तो आगे पढ़ने की जरूरत नहीं। आप लगातार प्रयास करें और इससे ज्यादा आगे बढ़ें। आप जिस क्षेत्र में जाएं पूरी लगन से काम करें।

सीएम धामी ने  कहा कि आप जिस भी क्षेत्र में आगे जाएं उस क्षेत्र के नेता बनें। यानी उस क्षेत्र में नेतृत्व करें। इससे अन्य छात्रों को भी आपसे प्रेरणा मिलेगी। कहा आप देश का भविष्य हैं। जो ये अमृतकाल है इसे आगे बढ़ाने का काम आप ही करेंगे। सरकार आपकी सहायता के लिए खड़ी है।

शिक्षामंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि यह सीएम की अच्छी पहल है कि उन्होंने टॉपर बच्चों को अपने आवास पर रात्रिभोज दिया। इस दौरान बच्चों ने उनसे संवाद में 21 सवाल भी पूछे। बच्चों के लिए सरकार चार छात्रवृत्ति योजना चला रही है। पहले केवल श्रीदेव सुमन और डॉ. सेवानंद नौटियाल   छात्रवृत्ति योजना ही थी। इसें कम ही बच्चों को फायदा मिलता था। लेकिन अब सरकार ने मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। जिससे इसमें हजारों बच्चों को फायदा होगा। 

मंत्री धनसिंह ने कहा कि सरकार ग्रीष्मकालीन छुट्टी कम कर अपदा के समय 10-12 छुट्टी बढ़ाने पर विचार कर रही है। जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा। इसके लिए शिक्षा संघ को भी वार्ता के लिए बुलाया गया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments