Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआबकारी विभाग में निरीक्षकों के बंपर तबादले

आबकारी विभाग में निरीक्षकों के बंपर तबादले

देहरादून: उत्तराखंड में आबकारी निरीक्षकों के बंपर तबादले हुए हैं। ट्रांसफर हुए निरीक्षकों में कई गढ़वाल से कुमाऊं भेजे गए, जबकि कुछ निरीक्षकों को सुगम में पोस्टिंग दी गई।

सचिव आबकारी एचसी सेमवाल ने देर रात इसके आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार नारायण सिंह मर्तोलिया को अल्मोड़ा से चंपावत, बृजेश नारायण जोशी को कुमाऊं मंडल दफ्तर से ऊधमसिंहनगर प्रवर्तन, ताराचंद पुरोहित को टनकपुर से अल्मोड़ा, सुरेंद्र आर्य को पौड़ी से जोशीमठ चमोली, मानवेन्द्र पंवार को चमोली से डीडीहाट पिथौरागढ़, जितेंद्र राणा को देहरादून से उत्तरकाशी, प्रताप राम को पिथौरागढ़ से बागेश्वर, आनंद चौहान को पौड़ी से टिहरी, शैलेन्द्र उनियाल को टिहरी से हरिद्वार, महेंद्र सिंह चौहान को उत्तरकाशी से चमोली व जगत सिंह रावत को बागेश्वर से देहरादून भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments