Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeहादसापहाड़ी से फिसलकर कार के उपर गिरा बैल, तीन चोटिल

पहाड़ी से फिसलकर कार के उपर गिरा बैल, तीन चोटिल

विकासनगर: शनिवार सुबह हिमाचल के जुब्बल क्षेत्र से देहरादून की ओर जा रही कार के ऊपर पहाड़ी से फिसलकर गिरा एक बैल लुढ़क कर बोनट पर आ गया। पहाड़ी से गिरे बैल के चलती कार के बोनट के ऊपर आने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गयाI

अंदर बैठे कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग चोटिल हो गए। घायलों में हिमाचल के जुब्बल निवासी कार चालक और उसकी मां व बहन बताई जा रही है।

हादसा मसूरी-चकराता-त्यूणी हाईवे पर दारागाड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है सड़क के ऊपर पहाड़ी पर पशु चर रहे थे। इस दौरान पहाड़ी से फिसल कर एक बैल हाईवे पर एक कार के ऊपर आ गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार सवार घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी लाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments